युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कोंच क्षेत्र में ब्योना राजा रोड के पास एक अज्ञात युवक का जलता हुआ शव मिला है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस पहचान करने के प्रयास में है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी,  हत्या की आशंका

कोंच, संवाददाता। कैलिया थाना क्षेत्र में ब्योना राजा रोड स्थित जंगल के पास एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या कर उसके शव को जलाकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। आस पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।मंगलवार रात को कैलिया थाना क्षेत्र में ब्योना राजा रोड के किनारे गांव से पहले कुछ लोग अपने खेतों से काम कर घर लौट रहे थे तभी उनकी नजर खंती में खेत में जला हुआ शव पड़ा देखा।

शव की स्थिति देखकर लोगों के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कैलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह जला हुआ है हालांकि चेहरे का कुछ भाग सुरक्षित है जिससे पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर ज्वलनशील पदार्थ से जलाकर फेंक दिया गया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों के साथ-साथ मप्र सीमा से लगे जनपदों में भी फोटो भेजी गई है। साथ ही गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है ताकि मृतक की पहचान हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व मृतक की पहचान होने पर ही तय हो पाएगा कि युवक की मौत हादसा है या हत्या।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।