
घर में अकेले अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
Orai News - कोंच के ग्राम सलैया बुजुर्ग में 50 वर्षीय हरनाम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव चारपाई पर पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हरनाम की पत्नी और बेटियां दिल्ली में रहती हैं। शरीर पर कोई चोट नहीं थी, जिससे सर्दी या हार्ट अटैक से मौत का संदेह है।
कोंच। संवाददाता कैलिया थाना क्षेत्र ग्राम सलैया बुजुर्ग के बाहर घर में अकेले रहने वाले अधेड़ की हालत में मौत हो गई। अधेड़ की मौत की जानकारी शुक्रवार देर शाम को लोगों को तब हुई जब उसके कमरे के पास से गांव के कुछ लोग गुजरे और कमरे से दुर्गंध उठती नजर आई। तब मौके पर आई पुलिस में अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है फिलहाल उसकी पत्नी दो बेटियों के साथ दिल्ली में रह रही है जिनको मामले की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्राम सलैया बुजुर्ग के बाहर रोड की एक तरफ कमरा बनवाकर गांव का ही हरनाम सिंह 50 वर्ष काफी समय से रह रहा था। जिसकी पत्नी सीमा और दो बेटियां सपना और प्राची दिल्ली में रहती हैं। बेटियां दिल्ली में नौकरी कर रही है जबकि हरनाम गांव में ही रहकर खेती बाड़ी का काम देख रहे थे। शुक्रवार देर शाम को गांव के ही कुछ लोग जब हरनाम के कमरे के नजदीक से गुजरे तो वहां से तेज दुर्गंध आई जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी गांव में रह रहे हरनाम के भतीजे अर्जुन सिंह और बाकी घरवालों को दी तब सभी लोग कमरे पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी तब वहां हरनाम सिंह का शव चारपाई पर पड़ा नजर आया। शव की हालात से माना जा रहा है कि अधेड़ की मौत चार-पांच दिन पहले हुई है। फिलहाल उसकी पत्नी और बेटियों को मामले की जानकारी देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भतीजे अर्जुन ने बताया कि हरनाम के शरीर पर कोई चोट या जख्म का निशान नहीं है जिसके चलते अधेड़ की सर्दी से या फिर हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




