Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsMurder During Friends Alcohol Party One Killed with Brick
शराब पार्टी के दौरान दोस्तों में झगड़ा, एक की ईंट से सिर कूच की हत्या

शराब पार्टी के दौरान दोस्तों में झगड़ा, एक की ईंट से सिर कूच की हत्या

संक्षेप:

Orai News - उरई। शहर के चुर्खी बाईपास के बीच में मरघट के सामने मंगलवार रात शराब

Dec 17, 2025 12:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। शहर के चुर्खी बाईपास के बीच में मरघट के सामने मंगलवार रात शराब पार्टी कर रहे दोस्तों में झगड़ा हो गया जिसमें तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की ईंट से सिर कूच हत्या कर दी। घटना को लेकर मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों हत्यारोपी दोस्तों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में प्रयुक्त हुई खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली गई है। शहर के मुहल्ला बघौरा निवासी 32 वर्षीय महेंद्र जाटव उर्फ बाबा पुत्र भोगीलाल जाटव को मंगलवार रात तीन दोस्त अल्ताफ, राजा व जीशान के शराब पार्टी करने के लिए रात दस बजे घर से ले गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद मुहल्ले के कुछ लोगों ने उन्हें 11 बजे के आसपास चुर्खी बाईपास के बीच में मरघट के सामने मैदान में शराब पार्टी करते देखा था। रात करीब 12 बजे तीनों शराब के नशे में हो गए तो उनमें कहासुनी होने लगी। इस पर जीशान ने महेंद्र के सिर में ईंटा मार दिया फिर अल्ताफ व जीशान ने भी ईंटा से उसके सिर में प्रहार किए। उसकी घटनास्थल ही पर हो मौत हो गई। रात में परिजन महेंद्र को खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो महेंद्र का क्षत विक्षत शव देख भाई दीपक जाटव ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अर्चना सिंह, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई दीपक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपितों जीशान व राजा को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया की हत्यारोपी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।