नाला सफाई करवा रहे नगर पालिका परिषद के सफाई नायक से अभ्रदता पर बवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

कालपी में नगर पालिका परिषद के सफाई नायक के साथ अभद्रता का मामला सामने आया। सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। पुलिस ने आरोपी युवक अरशद के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। एसडीएम और सीओ ने कर्मचारियों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नाला सफाई करवा रहे नगर पालिका परिषद के सफाई नायक से अभ्रदता पर बवाल

कालपी। संवाददाता नाला सफाई करवा रहे नगर पालिका परिषद के सफाई नायक से अभ्रदता पर बवाल हो गया। आक्रोशित सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार कोतवाली पहुंच गए। मामले में देर शाम पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट तथा दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।नगरपालिका परिषद की टीम मुहल्ला दमदमा में शनिवार शाम नाला सफाई कर रही थी। इस दौरान कर्मचारियों ने नाला के ऊपर रखे पत्थर हटा दिए तो युवक अरशद नाराज हो गया और सफाई कार्य करा रहे सफाई नायक अजय कुमार निवासी तरीबुल्दा के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसने जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया लेकिन जब इस बात की जानकारी नगरपालिका परिषद के अन्य सफाई कर्मचारियों को लगी तो वह आक्रोशित हो गये और अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दे दिया था लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से उनका आक्रोश बढता ही गया और देर शाम को बड़ी संख्या में कर्मचारी कोतवाली में जमा हो गये और कार्यवाही न‌ करने पर सफाई कार्य न करने की चेतावनी दे डाली।

वही बवाल बढता देख कोतवाली आए एसडीएम मनोज कुमार सिंह तथा सीओ अवधेश कुमार सिंह एंव ईओ नगरपालिका परिषद अवनीश कुमार शुक्ल ने कर्मचारियों से वार्ता कर कार्यवाही का भरोसा दिया और काफी मन्थन के बाद पुलिस ने देरशाम मामले में सफाई कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने वाले युवक अरशद के खिलाफ मारपीट के साथ एससीएसटी एक्ट का भी मामला दर्ज कर लिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।