दो दिनों में भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे, जर्जर तार होंगे ठीक

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

कोंच। संवाददाता मोहर्रम की नौवीं और दसवीं को निकलने वाले ताजिया जुलूस के रास्ते

दो दिनों में भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे, जर्जर तार होंगे ठीक

कोंच। संवाददाता मोहर्रम की नौवीं और दसवीं को निकलने वाले ताजिया जुलूस के रास्ते का बुधवार को पालिका के अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने अवलोकन किया। इस दौरान ताजियेदारों को ईओ ने विश्वास दिलाया कि मोहर्रम का ताजिया निकलने से पहले समस्याएं को दूर कर लिया जाएगा और ताजिया मार्ग गड्ढा मुक्त हो जाएगा।ताजिये जुलूस मार्गों की जर्जर स्थिति को देखते हुए बुधवार को ईओ मोनिका उमराव ने पालिका ठेकेदारों को निर्देश दिया कि 25 व 26 जून को नगर में निकलने वाले ताजिया मार्ग गड्ढा मुक्त किया जाए।ईओ ने बताया कि समस्याएं मिली थी ताजियेदारों ने उन्हें बताया था जिसको संज्ञान लेते हुए ताजिया मार्ग गड्ढा मुक्त कराने को यह कार्य शुरू किया गया है और दो दिन में ताजिया मार्ग गड्ढा मुक्त हो जाएगा।कार्य

की हकीकत जानने को लेकर ईओ ने स्थलीय निरीक्षण किया उनके साथ पालिका कर्मचारी व जेई मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।