Orai News: मोबाइल चोरी का विरोध करने पर मारपीट, दो लोग खून से लथपथ

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: उरई के जिला अस्पताल गेट के बाहर मोबाइल चोरी के कारण दो लोगों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति की नाक पर गंभीर चोट आई, जबकि पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Orai News: मोबाइल चोरी का विरोध करने पर मारपीट, दो लोग खून से लथपथ

Orai News: उरई। संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल गेट के बाहर शुक्रवार शाम मोबाइल चोरी को लेकर दो लोगों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों खून से लथपथ हो गए। सूचना पर पहुंची जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने दोनों को पकड़कर इमरजेंसी में भर्ती कराया। एक पक्ष के नाक पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।हमीरपुर कस्बा के रमेड़ी काली मंदिर के पास निवासी 44 वर्षीय इंद्रेश पिछले 10 वर्षों से एट निवासी श्रीराम वर्मा की कार चलाता है। वह कार में ही सोता है और बुकिंग होने पर सवारियों को लेकर जाता है।

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह जिला अस्पताल के बाहर अपनी कार लेकर खड़ा था। इसी दौरान तिलक नगर निवासी कपड़ा विक्रेता बल्लू वहां पहुंचा। बताया गया कि बल्लू ने पास में खड़े एक फल विक्रेता का मोबाइल उठा लिया। फल विक्रेता जब अपना मोबाइल लेने पहुंचा तो दोनों में कहासुनी होने लगी। यह देख इंद्रेश ने बीच-बचाव करते हुए बल्लू से कहा कि क्यों किसी का मोबाइल ले रहे हो। इसी बात पर बल्लू तैश में आ गया। आरोप है कि बल्लू ने इंद्रेश की नाक पर घुसा मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई में दोनों ही खून से लथपथ हो गए। जिला अस्पताल गेट पर हुई इस वारदात से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जिला अस्पताल चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल इंद्रेश को इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहीं आरोपी बल्लू को भी चोटें आईं थी उसे भी इलाज के लिए ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: मोबाइल चोरी का विरोध करने पर मारपीट, दो लोग खून से लथपथ