Orai News: घर में घुसकर मोबाइल लूटा, तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: उरई के चक जगदेवपुर गांव में रविवार रात दो युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर उसका मोबाइल चोरी किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपीयो की तलाश कर रही है।

Orai News: घर में घुसकर मोबाइल लूटा, तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

Orai News: उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के चक जगदेवपुर गांव में रविवार रात दो युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया और विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।गांव निवासी संतोषी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात वह अपने पुत्र व पुत्रियों के साथ घर में सो रही थी। तभी मोहल्ले के ही दो युवक घर में घुस आए और उसका मोबाइल चोरी कर लिया। आहट होने पर जब वह और उसके बच्चे जागे तो आरोपियों ने तमंचा उनकी कनपटी पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे।

इसके बाद आरोपी मोबाइल लेकर मौके से भाग गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी माधव उर्फ चीकू व मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: घर में घुसकर मोबाइल लूटा, तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी