Orai News: मिशन शक्ति के तहत निकली जागरूकता रैली, बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक
Orai News: आटा। संवाददाता मिशन शक्ति फेज-6 के तहत कस्बा आटा में जागरूकता रैली निकालकर बहू-बेटी
Orai News: आटा। संवाददाता मिशन शक्ति फेज-6 के तहत कस्बा आटा में जागरूकता रैली निकालकर बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिला अपराधों की रोकथाम के साथ ही साइबर ठगी से बचने और किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में मदद लेने के तरीके बताए। सम्मेलन में महिलाओं और किशोरियों को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन की ओर से संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया। पुलिस ने महिलाओं को अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महिला उत्पीड़न की घटना की सूचना तत्काल देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति केंद्र थाना आटा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 50 महिलाएं और 35 किशोरियां समेत कुल 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान कोई शिकायत या प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

