
प्रभारी मंत्री का यमुना पुल पर स्वागत हुआ
Orai News - कालपी में प्रभारी मंत्री का यमुना पुल पर स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शासन की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाने के निर्देश दिए। मंत्री संजय गंगवार जनपद की कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए नियमित दौरे करते हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का भी आग्रह किया।
कालपी। संवाददाता जनपद भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री का यमुना पुल स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को शासन की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाए जाने के निर्देश दिए। गौरतलब हो कि जनपद में कानून व्यवस्था के साथ विकास योजनाओं पर नजर रखने के लिए प्रदेश सरकार ने संजय गंगवार को जनपद का प्रभारी बनाया है जो समय समय पर जनपद का दौरा कर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था की भी जानकारी लेते हैं। इतना ही नहीं वह पार्टी जनो के साथ बैठक और मुलाकात कर विकास योजनाओं के अलावा जनता से जुड़ी समस्याओं का भी जायजा लेते है।
इसी के चलते शुक्रवार अचानक उन्होंने जनपद भ्रमण का कार्यक्रम तय कर दिया था। शनिवार को उनके जनपद आगमन पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका यमुना पुल पर स्वागत किया । इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस समय एसआईआर प्रक्रिया चल रही है जिसमे किसी का वोट बनने से न रह जाए इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करे जिससे मतदाता सूची में किसी का गलत तरीके से नाम दर्ज न हो। इसके अलावा उन्होंने शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जीतू तिवारी, कोमल सिंह, अश्विनी तिवारी, कमल सोनी,प्रीतू सिंह, अमित पाण्डेय,बब्लू राणा,ज्योति विश्वकर्मा, मन्टू विश्नोई,अमरीश अग्रवाल, राकेश यादव,मोहन शुक्ला, सन्दीप पाण्डेय,हर्षित खन्ना सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




