Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsMedical Students Expelled for Street Fight Heavy Fines Imposed
झगड़े करने में मेडिकल छात्रों को 20 दिन के लिए निकाला

झगड़े करने में मेडिकल छात्रों को 20 दिन के लिए निकाला

संक्षेप: Orai News - उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों के बीच सड़क पर लड़ाई झगड़े के मामले में तीन छात्रों को 20 दिनों के लिए निष्कासित किया गया है और उन पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, 10 अन्य छात्रों को 15 दिनों के लिए हॉस्टल से निष्कासित करते हुए प्रत्येक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Mon, 10 Nov 2025 09:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों को सरेराह सड़क पर लड़ाई झगड़ा करना बहुत महंगा पड़ गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेकर तीन छात्रों का 20 दिनों के लिए निष्कासन और 20,000 जुर्माना तथा 10 छात्रों का 15 दिन के लिए हॉस्टल से निष्कासन के साथ प्रत्येक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के एमबीबीएस छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर बीच सड़क संघर्ष हुआ था। मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने हुई घटना का सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल होने के साथ लोगों ने इसकी कड़ी निंदा भी की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजकीय मेडिकल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों में वर्चस्व को लेकर अलग-अलग गुट चल रहे हैं। किसी बात पर रविवार को इनकी कहासुनी का सड़क पर अच्छा खासा तमाशा दिखाई दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट के सामने छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे और आसपास कि दुकानदारों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों की शर्मनाक करतूत पर शर्मिंदा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के तीन छात्रों को सड़क पर मारपीट मामले में 20 दिन के लिए हॉस्टल से निष्कासित करने के साथ प्रत्येक पर 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जबकि मामले में दोषी 10 मेडिकल स्टूडेंट्स पर 15 दिन के लिए हॉस्टल से निष्कासन की कार्रवाई के साथ प्रत्येक को 10 हजार रुपए जुर्माना भरने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही दोबारा ऐसी किसी भी तरह की हरकतें करने पर मेडिकल स्टूडेंट को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ------ एमबीबीएस छात्रों के सरेराह सड़क पर लड़ाई झगड़े के मामले में तीन दोषी छात्रों को 20 दिन के लिए हॉस्टल से निष्कासन और 20-20 हजार रुपए का जुर्माना तथा 10 छात्रों को 15 दिन के लिए निष्कासित करते हुए प्रत्येक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। -डॉ अरविंद त्रिवेदी, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन