Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsMedical Students Clash at Jalaun College Viral Video Sparks Controversy
एमबीबीएस छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर सड़क पर संघर्ष

एमबीबीएस छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर सड़क पर संघर्ष

संक्षेप:

Orai News - राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के एमबीबीएस छात्रों के दो गुटों में रविवार को झगड़ा हुआ। मेसड़क पर भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रशासन ने दोषी छात्रों को हॉस्टल से निकालने और निलंबन की कार्रवाई की घोषणा की है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्रों के व्यवहार को निंदनीय बताया।

Nov 10, 2025 04:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के एमबीबीएस छात्रों के दो गुट रविवार को मेसड़क पर आपस में भिड़ गए। छात्रों के झगड़ने के वीडियो को आसपास के दुकानदार ने चटखारे लेते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वही छात्रों के बीच सड़क पर आपस में लड़ने झगड़ने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दोषी छात्रों के हॉस्टल से निकालने के साथ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। रविवार शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर मेडिकल कॉलेज गेट के सामने जमकर मारपीट और झगड़ा हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हालांकि आपका अपना अखबार हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मेडिकल के छात्रों के बीच संघर्ष को लेकर तमाशा देख रहे लोग आश्चर्यचकित रह गए कि देश के भावी होने वाले चिकित्सक और धरती के भगवान कहे जाने वाले मेडिकल की पढ़ाई पूरी भी नहीं कर पाए छात्र इस तरह की करतूत कर रहे हैं तो डॉक्टर बन जाने के बाद यह मरीज का इलाज कैसे करेंगे और अन्य लोगों को प्रति उनका रवैया कैसा रहेगा। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी एमबीबीएस के छात्रों को छात्रावास से निकालने के साथ इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। ------- दोषी छात्रों को छात्रावास से निष्कासन की कार्रवाई की गई है। सोमवार को अनुशासनात्मक कार्यवाही जिसमें निलंबन की कार्रवाई का पत्र जारी कर दिया जाएगा। छात्रों का व्यवहार निंदनीय स्तर का रहा है। इसमें उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। - डॉ अरविंद त्रिवेदी, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन