Orai News: मेडिकल असेसमेंट कैंप में 30 दिव्यांग बच्चों के जांच के बाद बनाए गए प्रमाण पत्र

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: उरई। संवाददाता महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार बीएसए विकास चौधरी के निर्देशन में ब्लॉक

Orai News: मेडिकल असेसमेंट कैंप में 30 दिव्यांग बच्चों के जांच के बाद बनाए गए प्रमाण पत्र

Orai News: उरई। संवाददाता महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार बीएसए विकास चौधरी के निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केंद्र कोंच में मेडिकल असेसमेंट कैंप का लगाया गया। यहां पर परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग बच्चों की जिला अस्पताल की चिकित्सीय टीम ने जांच के बाद 30 दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र जारी किए।मेडिकल असेसमेंट कैंप जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवदीन चौधरी की उपस्थिति में पंजीकरण के साथ शुरू हुआ। जिसमें कुल 57 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण कराया गया। जिसके सापेक्ष मेडिकल टीम द्वारा 30 दिव्यांग बच्चों का जिला अस्पताल की मेडिकल टीम में ऑर्थो सर्जन डॉक्टर दीपक आर्या, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ बीपी सिंह, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ अर्चना विश्वास एवं डॉ अशोक कुमार पांडे ने विभिन्न जांचों के बाद प्रमाण पत्र जारी करने को संस्तुति की।

एबीएसए सुनील राजपूत के नेतृत्व में जनपद के स्पेशल एजुकेटर जगत सिंह पाल, ईश्वर चंद्रपाल दीपक पांडे, संदीप दीक्षित, नीरज पांचाल, अंकित सिंह एवं ब्रह्मानंद राजपूत, मनीष कुमार, वर्षा बिश्नोई तथा कपूरी देवी के अथक प्रयास से बरसात के मौसम में भी बच्चे ब्लॉक संसाधन केंद्र में पहुंचे। वहीं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवदीन चौधरी ने बताया कि अगला मेडिकल असेसमेंट कैंप 5 अगस्त को ब्लॉक संसाधन केंद्र भिटारा विकासखंड जालौन में लगेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: मेडिकल असेसमेंट कैंप में 30 दिव्यांग बच्चों के जांच के बाद बनाए गए प्रमाण पत्र