Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsMassive Devotional Procession Kicks Off Weekly Bhagwat Katha and Sitaram Yagna in Jalaun
शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

संक्षेप:

Orai News - जालौन में श्रीवीर हनुमान बालाजी मंदिर पर साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा और नवकुंडीय श्रीसीताराम यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ी और नगर भक्ति रस में डूबा नजर आया। शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं और डीजे पर भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।

Feb 08, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

जालौन। श्रीवीर हनुमान बालाजी मंदिर पेट्रोल पंप पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा व नवकुंडीय श्रीसीताराम यज्ञ का शनिवार को कलश व शोभायात्रा के शुभारंभ हो गया है। शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़ व श्रीराम के साथ हनुमानजी के गीतों से नगर भक्ति रस में डूबा नजर आया। उरई रोड स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में चतुर्थ नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के साथ श्रीराम लीला महोत्सव व श्रीमद्भागवत कथा का साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम स्थल से कलश व शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जो देवनगर चौराहा, काली माता मंदिर, सरस्वती माता मंदिर, द्वारिकाधीश, बड़ी माता, छोटी माता, नाना महाराज मंदिर, गणेशजी मंदिर होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शोभायात्रा का जगह जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों की धुन पर श्रृद्धालु थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति के रस में सराबोर होकर आगे बढ़ रही थी। कलश यात्रा में मंदिर के पुजारी कमलेश व पत्नी पुष्पा अपने सिर पर श्रीमद्भागवत गीता महाग्रंथ को धारण किए रहे। कलश यात्रा में भगवान श्रीराम दरबार समेत भगवान के विभिन्न रुपों की झांकी चल रही थी। कलश यात्रा में कथा व्यास आचार्य पंडित अंकित पचौरी, यज्ञाचार्य पंडित अमित तिवारी, कमलेश पुजारी, राजीव विश्नोई, अनुरुद्ध विश्नोई, राजा विश्नोई, भगवानदास गुप्ता, जय पचौरी, देवेंद्र कुमार, लवकुश, अंशुल गुर्जर, ऋषभ यादव, अंशुल पटेल, क्षितिज सेंगर, छोटू परिहार, गोलू, अर्पित चौरसिया, निशा, नीलम, अर्चना, ममता, सुनीता, अर्पणा, कल्पना, विनीता, संगीता, विवेचना, प्रवीना आदि भक्त शामिल रहे।