Orai News: एक पेड़ मां के नाम महायज्ञ के तहत तीन ग्राम पंचायतों में सैकड़ों पौधे रोपे
Orai News: कदौरा में ग्राम पंचायत इटौरा बावनी, खुटमिली और कुसमरा बावनी के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया।
Orai News: कदौरा। संवाददाता एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत ग्राम पंचायत इटौरा बावनी, खुटमिली और कुसमरा बावनी में सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। अमृत सरोवर, पानी टंकी, स्कूल और अन्त्येष्टि स्थल परिसर में हुए इस अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इटौरा बावनी, खुटमिली और कुसमरा बावनी ग्राम पंचायतों द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान अमृत सरोवर, पानी टंकी परिसर, प्राथमिक विद्यालय परिसर और अन्त्येष्टि स्थल परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जलप्रहरी सम्मान से सम्मानित इटौरा बावनी ग्राम प्रधान राजकुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चंद्र निषाद, खुटमिली प्रधान जयराम कुशवाहा, कुसमरा बावनी प्रधान संतोषी कुशवाहा और प्रतिनिधि मेहरवान कुशवाहा मौजूद रहे।
प्रधानाध्यापक रामशंकर ने बच्चों के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक विष्णु कुशवाहा, पंचायत सहायक जानेंद्र कुमार, यूनोप्स के जिला सलाहकार देवेन्द्र गांधी, शिक्षक अनुरुद्ध कुमार, अशोक कुमार फौजी सहित जल सहेलियां ब्रह्मा देवी, प्रेमकुमारी, कुंजा और पंप ऑपरेटर भी शामिल हुए। आयोजकों ने कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा किया जाएगा। बच्चों ने भी मां के नाम एक पेड़ लगाने और उसे बचाने का संकल्प दोहराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


