ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उरईउरई में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

उरई में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

उरई। संवाददाता गोहन थाना क्षेत्र के गांव गोरा भूपका में रविवार देर रात...

उरई में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
हिन्दुस्तान टीम,उरईTue, 22 Jun 2021 04:41 AM
ऐप पर पढ़ें

उरई। संवाददाता

गोहन थाना क्षेत्र के गांव गोरा भूपका में रविवार देर रात संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फांसी लगा ली। उसका शव ने कमरे के अंदर लगे हुक में साड़ी पर झूलता मिला। सुबह बच्चों ने मां को फंदे में लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छानबीन में मामला खुदकुशी का माना जा रहा है।

थाना क्षेत्र के गांव गोराभूपका निवासी सीमा दीक्षित 27 वर्ष का पति शिवम दीक्षित से किसी बात को लेकर रविवार रात को विवाद हो गया। गुस्साई सीमा दूसरे कमरे में सोने चली गई और देर रात को फांसी लगा ली। सुबह कमरे में पहुंचे बच्चों में मां को फंदे में लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका की शादी 2017 में हुई थी। पुलिस ने मृतका के मायकेवालों को खबर दे दी है और अपनी छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती छानबीन में पुलिस को मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें