ओडीए सुपरवाइजर बर्खास्त, जेई के खिलाफ होगी कार्रवाई
Orai News - उरई में बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण कर रहे बिल्डिंग के सुपरवाइजर को बर्खास्तगी का नोटिस दिया गया है। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण की जानकारी मिलने पर नाराजगी प्रकट की और सभी निर्माण कार्यों में मानकों का पालन करने का आदेश दिया।

उरई। बिना नक्शा स्वीकृत एवं मानक विहीन कराए जा रहे बिल्डिंग निर्माण में ओडीए के कर्मचारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां नियुक्त सुपरवाइजर को बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया है। जबकि, जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं बिना नक्शा की बन रही बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया है। हाल ही में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्यालय के समीप स्थित गांव पिया निरंजनपुर में गोशाला को जोड़ने वाली सड़क का निरीक्षण करने गए थे। इसके बाद यहां से निकलते समय चुर्खी बाईपास के पास बन रही बिल्डिंग का निरीक्षण किया। बिल्डिंग के मालिक से स्वीकृत मानचित्र के बारे में जानकारी ली तो वह ऐसा कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया था।
इस पर उन्होंने ओडीए सचिव परमानंद से कड़ी नाराजगी प्रगट की। साथ ही कार्यों में लापरवाही बरतने पर उरई विकास प्राधिकरण के सुपरवाइजर सलमान को बर्खास्तगी का नोटिस देने के साथ अवर अभियंता गौरव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्देशित किया है कि शहर में कोई भी निर्माण बिना नक्शा स्वीकृति के न किया जाए। साथ ही सभी भवनों के निर्माण में मानकों का ध्यान रखा जाए। - बिना नक्शा पास बिल्डिंग निर्माण को भी किया गया सील - डीएम ने हाल ही में चुर्खी रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग का किया था निरीक्षण
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


