हिट एंड रन के बाद लग्ज़री कार सवारों ने बाइक सवार को धुना

Feb 17, 2026 01:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव में शराब के ठेके के पास तेज

हिट एंड रन के बाद लग्ज़री कार सवारों ने बाइक सवार को धुना

कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव में शराब के ठेके के पास तेज रफ्तार से आई लग्जरी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि कार से उतरकर उसमें सवार लोगों ने बाइक सवार युवक की धुनाई भी कर दी। जिसका वीडियो नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब चार बजे एक बाइक सवार कोंच से पिपरी की ओर जा रहा था।

तभी कोंच की दिशा से तेज गति से आई लग्जरी कार बेकाबू होकर पीछे से बाइक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद बाइक और कार चालक के बीच कहासुनी भी हुई और उसे पीट दिया गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मामूली चोटें बताईं। पूरी घटना शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें कार को तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मारते देखा जा सकता है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पटेल ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सीसीटीवी के आधार पर वाहन की पहचान कर चालक की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।