Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsLove Marriage Couple Appeals for Safety After Viral Video of Threats
प्रेम विवाह करने वाली युवती की सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार, बोली- मुझे मारने की कई बार की गई कोशिश,

प्रेम विवाह करने वाली युवती की सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार, बोली- मुझे मारने की कई बार की गई कोशिश,

संक्षेप:

Orai News - उरई जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक जोड़े ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में युवती ने कहा कि उसे और उसके पति को जान से मारने की कई बार कोशिश की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद मांगी है। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Jan 02, 2026 01:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। जिले में एक और प्रेम विवाह करने वाले जोड़े ने वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एक मिनट 23 सेकेंड के इस वीडियो में युवती ने कहा कि उसे मारने की कई बार कोशिश की गई है। हमें और मेरे पति के परिवार वालों को कुछ हुआ तो इसके दोषी उसके पिता और दादा होंगे। मुख्यमंत्री से मदद मांगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम नावली निवासी प्राची गुर्जर पुत्री रामपाल सिंह गुर्जर ने गांव के ही रूप सिंह पाल से प्रेम प्रसंग होने के बाद घर से भागकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस शादी से युवती की मां सहमत थीं लेकिन उसके पिता व बाबा गोविंद सिंह गुर्जर, बहन के ससुर बेबू सिंह गुर्जर निवासी ग्राम कांड़वा थाना समथर जिला झांसी के साथ अन्य परिजन सहमत नहीं थे। गुरुवार की रात प्रेमी युगल ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती ने कहा कि उसने व उसके पति ने कई बार परिजनों को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। उसे व उसके ससुराल वालों को अपने घरवालों से खतरा है। अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी उसके पिता, बाबा व दीदी के ससुर की होगी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि वीडियो मिला है। लिखित शिकायत आने पर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।