Orai News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, एक का भी निस्तारण नहीं
Orai News: जालौन में तहसीलदार अभिनव द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में केवल दो शिकायतें आईं। पहला शिकायत सरकारी जमीन के सीमांकन तोड़ने की थी जबकि दूसरी पुलिस विभाग से संबंधित थी। हालांकि, किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए।

Orai News: जालौन। संवाददाता तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में इस बार काफी कम शिकायतें आईं। मात्र दो फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।तहसीलदार अभिनव द्विवेदी की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाता है, लेकिन इस बार थाना समाधान दिवस में मात्र दो ही फरियादी पहुंचे। जिसमें राजस्व से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे ग्राम कैंथ के प्रधान राघवेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि उनके गांव के ही कुछ लोगों ने सरकारी जमीन का सीमांकन तोड़ दिया है।
उन्होंने सीमांकन की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं दूसरी शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित दर्ज हुई। दोनों शिकायतों पर अधिकारियों ने सुनवाई की, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार अभिनव द्विवेदी ने दोनों शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल लालबाबू मिश्रा, एसएसआई संजय कुमार यति, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी सहित राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


