कारागार का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
Orai News - उरई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी प्रथम ने जिला कारागार का भ्रमण कर विधिक शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने कैदियों की समस्याएं सुनी और जमानत के मामलों पर दिशा-निर्देश दिए। जिन कैदियों की जमानत हो चुकी है, उनकी रिहाई के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।

उरई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी प्रथम ने जिला कारागार का साप्ताहिक भ्रमण कर विधिक शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बन्दियों से पूछताछ करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि जिन बन्दियों की जमानत सक्षम न्यायालय से हो चुकी हैं लेकिन जमानतगीर न होने के कारण रिहा नहीं हो पा रहे हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए जिससे उन बन्दियों के सम्बन्ध में प्रभावी पैरवी कर रिहा करवाया जा सके एवं जिन बन्दियों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं उनकी जमानत राज्य की ओर से जिला अधिकार प्राप्त समिति के माध्यम से करवायी जा सके।
सचिव पारुल पंवार ने शिविर का शुभारम्भ किया। चीफ एलएडीसी विश्राम सिंह ने बताया अनुच्छेद 39एल लोक समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त विधिक सहायता प्रदान करता है और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर कारापाल प्रदीप कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ राहुल बर्मन, उपकारापाल संगेश कुमार, शुभम शुक्ला उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


