परिवहन विभाग, पुलिस व एनसीसी कैडेटों ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Jan 01, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - - जिले में सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ - नियमों के उल्लंघन पर दी गई कार्रवाई की चेतावनी फोटो परिचयएनसीसी कैडेटों से बातचीत करते डीएम, एसपी।01ओआरआई

परिवहन विभाग, पुलिस व एनसीसी कैडेटों ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

उरई, संवाददाता। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ जो 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं के सहयोग से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु चौराहे-चौराहे जाकर वाहन चालकों व आमजनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया, जिसमें समस्त वाहन चालकों को अपने वाहन के समस्त वैध प्रपत्रों के साथ वाहन का संचालन करने, अपना वैध ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर चलने, अपनी लेन में चलने, नशा करके वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने तथा चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया साथ ही वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करने की सलाह दी गयी।इसके

साथ ही डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी डॉ दुर्गेश कुमार, सीएमओ डॉ देवेंद्र भिटौरिया द्वारा स्वयं उक्त पहल को बढ़ावा देते हुए एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं को चौराहे-चौराहे जाकर मनोवल बढ़ाया गया। उक्त कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन सुरेश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार, प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय, प्रभारी यातायात वीर बहादुर की अहम भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;