
भक्तों के लिए यूरिनल स्थापित करने की मांग
Orai News - जालौन के प्रमुख मंदिरों के आसपास लघुशंका गृह की कमी से भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले बने लघुशंका गृह हटाए जाने के बाद नए निर्माण नहीं हुए हैं। इस वजह से भक्तों को असुविधा हो रही है और आसपास की गलियों में गंदगी फैल रही है। समाजसेवियों ने नई सुविधाओं की मांग की है।
जालौन। नगर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की सुबह शाम भीड़ रहती है। मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के आसपास लघुश्ंाका गृह नहीं है इससे मंदिर आने वाले भक्तों को दिक्कत हो रही है। स्वच्छता अभियान के तहत सरकार साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के साथ ही शौचालय एवं लघुशंकागृह बनवा रही है। लोगों की सुविधा के लिए जगह जगह जन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं नगर के प्रमुख मंदिर छोटी माता, द्वारिकाधीश मंदिर के पास पहले लघुशंका गृह बने थे। विकास के नाम पर इन्हें हटा दिया गया। पुराने लघुशंका गृह हटा देने के बाद नए लघुशंका गृह का निर्माण नहीं कराया गया है।
बंबई वाला मंदिर, छोटी माता, द्वारिकाधीश, बड़ी माता मंदिर समेत आसपास लगभग आधा दर्जन प्रमुख मंदिर है। इन मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं। मंदिरों के आसपास लघुशंका गृह न होने के कारण मंदिर में आने वाले भक्तों को दिक्कत होती है। नगर के त्रिलोकीनाथ गुप्ता, भगवती प्रसाद मिश्रा, सुशील कुमार, अजय कुमार, इंद्रजीत, संतोष कुमार आदि ने बताया कि मंदिरों के आसपास टॉयलेट न होने के कारण आसपास के दुकानदार गलियों में पेशाब करते हैं जिससे संतोषी माता मंदिर के बगल वाली में हमेशा दुर्गंध आती है। यहां से भक्तों का निकलना मुश्किल हो जाता है। समाजसेवियों ने मंदिर के आसपास टॉयलेट बनवाने की मांग की है जिससे आसपास सफाई रहे और भक्तों को दिक्कत न हो।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




