Orai News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: जालौन जिले के कुसमिलिया गांव के बाहर रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 45 वर्षीय अमर सिंह को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और फिर झांसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

Orai News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Orai News: कुसमिलिया, संवाददाता। डकोर थाना क्षेत्र के कुसमिलिया गांव के बाहर रविवार देर शाम रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। को टक्कर मार दी। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। परिजन उसे पहले मेडिकल कॉलेज उरई और फिर झांसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया निवासी 45 वर्षीय अमर सिंह अविवाहित था और अपने भाई स्वामीदीन के साथ रहकर खेती व मजदूरी करता था। बताया गया कि रविवार को वह बाइक से किसी काम से डकोर जा रहा था।

जैसे ही वह गांव से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंचा, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमर सिंह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर भाई स्वामीदीन मौके पर पहुंचा और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई लेकर आया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत