Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsKalpi Festival and Makar Sankranti Fair Inaugurated by MLA Vinod Chaturvedi
कालपी महोत्सव व मकर संक्रान्ति मेले का शुभारंभ

कालपी महोत्सव व मकर संक्रान्ति मेले का शुभारंभ

संक्षेप:

Orai News - कालपी महोत्सव और मकर संक्रान्ति मेला का उद्घाटन विधायक विनोद चतुर्वेदी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह मेला विभिन्न संस्कृतियों का मिलन है और सामान्य परिवारों के लिए मनोरंजन का एक साधन है। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jan 13, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कालपी। कालपी महोत्सव व मकर संक्रान्ति मेला का कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया।संचालक मुन्नालाल गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का स्वागत किया और संचालन ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने किया। एसपी बालिका इण्टर के सामने मैदान में आयोजित प्रदर्शनी मेला का उदघाटन करने के बाद विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेला, प्रदर्शनी सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह विभिन्न संस्कृतियों का मिलन है। इस मौके पर उन्होंने संचालक को धन्यवाद दिया कि नगर से बाहर न‌ जा पाने वाले सामान्य परिवारो को भी इस आयोजन से बाहर घूमने जैसा मजा मिलता है इसलिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उदघाटन समारोह में मौजूद वनखण्डी देवी मन्दिर के महन्त जमुना दास महाराज ने आशीर्वाद दिया तथा रिषभ देव महाराज व काग्रेस नेता योगेन्द्र नारायन शुक्ल, रामकुमार तिवारी एड,संजीव उपाध्याय, कैलाश वाजपेयी,अशोक वाजपेयी मनीष पाण्डेय, मनोज चतुर्वेदी, विशाल सिंह सेंगर,मनीष महाराज,शिव बालक सिंह यादव,जयवीर सिंह यादव,रविन्द्र श्रीवास्तव एड, राम कुमार तिवारी,राजेश गुप्ता एड,राजू पाठक,मनोज जाटव, बृजेन्द्र सिंह, प्रमोद बाजपेई, बृजेन्द्र सिंह चौहान,हरिश्चन्द्र दीक्षित, अशोक बाजपेई,सतीश द्विवेदी, शिव नारायण प्रजापति, आरएन शुक्ला,पवनदीप निषाद, दीपू चौहान,मनोज पाण्डेय, अनुराग पंडित,विवेक निगम, रोहणी शर्मा,योगेश द्विवेदी,महेन्द्र निगम, अनिल बाजपेई,सन्जू नगाइच,दीपक शर्मा,नीलाभ शुक्ला, अवधेश बाजपेई,रेहान रजा, अंकित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।