Orai News: खाद के लिए भटक रहे किसान, सहकारी केंद्रों पर बैरंग लौटे

हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News: - मजबूरी में कई किसानों को बाजार से महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ी कालपी।

Orai News: खाद के लिए भटक रहे किसान, सहकारी केंद्रों पर बैरंग लौटे

Orai News: कालपी। संवाददाता किसानों की खाद की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को सहकारी केंद्रों पर वितरण शुरू होने के बाद भी बड़ी संख्या में किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। मजबूरी में कई किसानों को बाजार से महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ी।

खाद के लिए किसानों को करना पड़ रहा इंतजार

सोमवार को सहकारी समिति में डिस्पैच नंबर न आने और पीसीएफ केंद्र में सर्वर खराब होने से खाद वितरण बंद रहा था, जिससे किसानों ने हंगामा किया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम विनय कुमार मौर्य से भी किसानों ने शिकायत की थी, लेकिन समाधान नहीं हो सका था। मंगलवार सुबह वितरण शुरू हुआ तो सहकारी समिति में लगभग 105 किसानों को और पीसीएफ से इतने ही किसानों को खाद मिली लेकिन लाइन में लगे सैकड़ों किसान खाली हाथ लौट गए। खाद लेने आए किसान दशरथ, कमलेश, नरेश, विमल, सुधाकर आदि ने बताया कि बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन सहकारी केंद्रों पर खाद नहीं मिल रही, जिससे बुवाई प्रभावित हो रही है। पीसीएफ प्रभारी धनीराम कुशवाहा के अनुसार खाद की मांग भेजी गई है, जल्द उपलब्ध होगी। सहकारी समिति सचिव नितिन कुमार ने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं, जल्द खेप मिलेगी। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बात की गई है, जल्द भरपूर खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

भदेख समिति पर खाद के लिए लंबी कतार

भदेख सहकारी समिति पर लगी लंबी लाइन

विकासखंड कुठौंद क्षेत्र में भदेख सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है, जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुठौंद स्थित सहकारी समिति पर खाद वितरण की स्थिति ठीक बताई जा रही है। किसानों ने बताया कि उन्हें समय से खाद नहीं मिल पा रही है। खाद वितरण में हो रही देरी के कारण किसानों को घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। इससे खेती-किसानी के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। किसान प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, कल्लू और राजेंद्र आदि ने बताया कि भदेख सहकारी समिति पर खाद वितरण में काफी समस्याएं आ रही हैं। किसानों का कहना है कि समय पर खाद उपलब्ध न होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था में सुधार करने और समय से खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मंगलवार को सहकारी केंद्रों पर खाद वितरण के बावजूद कई किसान खाली हाथ क्यों लौटे?−
सहकारी समिति और पीसीएफ केंद्र से लगभग 105-105 किसानों को खाद मिली, जबकि लाइन में सैकड़ों किसान लगे थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: खाद के लिए भटक रहे किसान, सहकारी केंद्रों पर बैरंग लौटे