Orai News: रामचबूतरा के मुख्य नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर रोकी जलनिकासी

हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News: कालपी। संवाददाता नगर के मोहल्ला नई बस्ती रामचबूतरा में मुख्य नाले की जमीन पर

Orai News: रामचबूतरा के मुख्य नाले पर अतिक्रमण कर  पक्का निर्माण कर रोकी जलनिकासी

Orai News: कालपी। संवाददाता नगर के मोहल्ला नई बस्ती रामचबूतरा में मुख्य नाले की जमीन पर पक्का निर्माण कर जलनिकासी रोकने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने करीब 10 फीट चौड़ी नाले की पट्टी पर कब्जा कर दीवारें खड़ी कर दी हैं, जिससे नाले का बहाव आधा रह गया है। यह मुख्य नाला मोहल्ले सहित गल्ला मंडी व कई वार्डों के पानी को यमुना नदी की ओर ले जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला पहले से अतिक्रमण व गंदगी से उफनाता है, थोड़ी बारिश में घरों में पानी घुस जाता है। निर्माण होने पर पूरे मोहल्ले में जलभराव व बीमारी का खतरा बढ़ेगा।

निवासियों ने नगर पालिका व तहसील में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि कर्मचारियों की मिलीभगत से निर्माण हो रहा है। लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: रामचबूतरा के मुख्य नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर रोकी जलनिकासी