Judicial Officials Inspect Shelter Homes in Urai Issues Found in Management लहरियापुरवा के शेल्टर होम में नदारत मिले कर्मचारी, Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsJudicial Officials Inspect Shelter Homes in Urai Issues Found in Management

लहरियापुरवा के शेल्टर होम में नदारत मिले कर्मचारी

Orai News - उरई में उच्च न्यायालय के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों ने दो शेल्टर होम का निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में 100 संवासी उपस्थित थे, जबकि लहरियापुरवा के आश्रय गृह में कोई भी आश्रित नहीं मिला। चौकीदार के...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईWed, 19 March 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
लहरियापुरवा के शेल्टर होम में नदारत मिले कर्मचारी

उरई। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायिक अधिकारियों ने जिले में संचालित दो शेल्टर होम राठ रोड में संचालित वृद्धाश्रम एवं लहरियापुरवा स्थित आश्रय-गृह का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाओं को परखा और दिशा-निर्देश दिए। न्यायिक अधिकारियों ने दोनों आश्रय स्थलों में आश्रितों के रहन-सहन, खानपान, चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी व्यवस्थाओं को जांचा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान 100 संवासी उपस्थित मिले। उपस्थित पंजिका के अनुसार सभी कर्मचारी उपस्थित थे। इसी प्रकार नगर पालिका के सहयोग से लहरियापुरवा में लखनऊ के एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह में न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न बिन्दुओं पर जांच-पड़़ताल की। निरीक्षण समय में चौकीदार को छोड़कर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। यहां की आश्रित पंजिका में निरीक्षण तिथि में कोई भी आश्रित उपस्थित नहीं मिला। जिसके बारे में पूछे जाने पर आश्रय गृह के चौकीदार द्वारा कोई सन्तोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।इस पर सम्बन्धित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर जिला जज प्रथम शिवकुमार, अपर जिला जज राजीव सरन एवं सीजेएम अभिषेक खरे शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।