Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsJPL Season 3 Prabhakar Academy Urai Secures Thrilling 112-Run Victory Over Sagar Eleven Konch
सागर इलेवन कोंच को हरा कर प्रभाकर एकेडमी उरई ने 112 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की

सागर इलेवन कोंच को हरा कर प्रभाकर एकेडमी उरई ने 112 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की

संक्षेप:

Orai News - जालौन, संवाददाता। जेपीएल सीजन तीन का दूसरा मैच प्रभाकर एकेडमी उरई और सागर इलेवन

Feb 09, 2026 09:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

जालौन, संवाददाता। जेपीएल सीजन तीन का दूसरा मैच प्रभाकर एकेडमी उरई और सागर इलेवन कोंच के बीच खेला गया। जिसमें प्रभाकर एकेडमी उरई ने 112 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। जालौन प्रीमियर लीग तीसरे सीजन का दूसरा मैच छत्रसाल मैदान पर प्रभाकर एकेडमी उरई और सागर इलेवन कोंच के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे प्रभाकर एकेडमी उरई के बल्लेबाजों ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। सलामी बल्लेबाज अंकुर यादव ने 33 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 42 रन बनाए। कप्तान श्रीकांत ने उनका बखूबी साथ दिया। उन्होंने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह एक रन से अपना अद्ध्रशतक बनाने से चूक गए। अभिषेक यादव ने 18 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। अवी ने 18 गेंदों में सात चौकों की मदद से 37 रन बनाए। अजय यादव ने 17 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर टीम का स्कोर पांच विकेट पर 207 रनों पर पहुंचाया। सागर इलेवन कोंच की ओर से कप्तान व गेंदबाज मानस मिश्रा ने चार ओवरों में 50 रन देकर चार विकेट चटकाए। दूसरी पारी में खेलने उतरे सागर इलेवन कोंच के बल्लेबाज शुरूआत से ही दबाव में नजर आए। टीम के सलामी बल्लेबाज वेद शर्मा ने कुछ संघर्ष किया। उन्होंने 13 गेंदों में छह चौकों की मदद से 27 रन बनाए। डैनी ने 13 गेंदों में 14 रन बनाए। टीम के बाकी बल्लेबाज तू चल मैं आया कि तर्ज पर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पूरी टीम 13.3 ओवर में 95 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। प्रभाकर एकेडमी उरई के गेंदबाज अभिषेक यादव ने 3.3 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट झटके। रजट यादव ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके।