
जोल्हूपुर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज की मरम्मत में अभी समय, वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं
संक्षेप: Orai News - कालपी में जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत में देरी हो रही है। 2018 में शुरू हुआ निर्माण अभी तक केवल एक लेन में ही सीमित है। खराब निर्माण और ओवरलोड ट्रकों के कारण ओवरब्रिज की स्थिति बिगड़ गई है। वैकल्पिक मार्ग तैयार न होने से मरम्मत का कार्य रुका हुआ है।
कालपी, संवाददाता। जोल्हूपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत में अभी समय लग सकता है। वाहनो की आवाजाही के लिए अभी वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं है। साल 2018 में राज्य सेतु निर्माण निगम ने जोल्हूपुर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ किया था जिसे तीन वर्ष मे तैयार हो जाना था लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी महज एक लेन ही शुरू हो सकी है लेकिन घटिया निर्माण और और ओवरलोड बालू भरे ट्रक गुजरने से ओवरब्रिज की सेहत खराब हो गयी है जिसे अब दुरूस्त किया जाना है हालाकि यह काम गत माह शुरू होकर 4 नवम्बर को समाप्त हो जाना था लेकिन अन्डरपास में पानी भरा होने के अलावा आटा इटौरा मार्ग की हालत खस्ता होने से यह कार्य शुरू नहीं हो सका है।

एसडीएम मनोज कुमार सिंह के अनुसार के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा पीडब्लूडी विभाग को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए है और जैसे ही वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होती हैं वैसे ही ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। उनके अनुसार छोटे वाहनो को रेलवे अन्डरपास से निकाला जाएगा तो बड़े वाहनो के आवागमन के लिए आटा इटौरा मार्ग चुना गया है। ट्रक संचालक माजिद हुसैन, मन्टू आदि के अनुसार आटा इटौरा रोड से भारी वाहन निकलना सम्भव नहीं है वहां ज्यादातर समय जाम की स्थिति बनी रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




