हाईवे पर प्रथम चरण का कार्य पूरा, दूसरी परत का कार्य भी शुरू

Mar 07, 2026 09:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की गड्ढा मुक्त सड़क का निर्माण कार्य चमारी से जोल्हूपुर मोड़ तक पूरा हो गया है। अब डबल परत का काम शुरू हो गया है। गिट्टी एवं बालू लदे वाहनों के कारण सड़क खराब हो गई थी। निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और जल्दी पूरा होने की उम्मीद है।

हाईवे पर प्रथम चरण का कार्य पूरा, दूसरी परत का कार्य भी शुरू

कालपी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की गड्ढा मुक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रथम चरण में चमारी से लेकर जोल्हूपुर मोड़ तक पूरा हो गया है। अब कार्यदाई संस्था के द्वारा सड़क के ऊपर डबल परत का काम शुरू कर दिया गया है। गिट्टी एवं बालू लदे वाहनों से हाईवे के एक साइड से गुजरने की वजह से जगह-जगह सड़क खराब तथा गड्ढे हो गए थे। फलस्वरूप वाहनों के निकालने में कठिनाई होती थी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण क्रियान्वयन इकाई झांसी के द्वारा ठेकेदार कंपनी से उरई से 12 तक सड़क निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यवाही संस्था ने प्रथम चरण में चमारी से लेकर जोल्हूपुर मोड़ तक एक साइड का निर्माण कार्य किया है।

संस्था के प्रबंधक इंग्लेश शर्मा ने बताया कि निर्मित हो चुकी सड़कों के ऊपर दूसरी परत डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जो जल्दी पूरा हो जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।