Orai News: जाटव समाज विकास महासभा ने रिंकू सिंह के लिए मांगी सुरक्षा
Orai News: उरई में जाटव समाज विकास महासभा ने IAS रिंकू सिंह राही की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। महासभा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है, जिसमें कहा गया है कि रिंकू सिंह की ईमानदार छवि के कारण उन्हें पहले भी जानलेवा हमलों का सामना करना पड़ा है। महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो वे आंदोलन करेंगे।

Orai News: उरई। संवाददाता आईएएस रिंकू सिंह राही के समर्थन में अब जाटव समाज विकास महासभा भी उतर आई है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें उरई में तैनात एसडीएम (न्यायिक) व ज्वाइंट मजिस्टे्रट रिंकू सिंह राही की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग उठाई है। कहा गया कि अगर उचित पहल न की गई तो महासभा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी।सोमवार को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को दिया। इस दौरान प्रमुखता से कहा गया कि आईएएस रिंकू सिंह राही निर्भीक,निष्पक्ष और ईमानदार छवि के अधिकारी हैं।
महासभा का कहना है कि पूर्व में भी विभिन्न जनपदों में प्रशासनिक सेवा के दौरान भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण उनके ऊपर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया जा चुका है, जिसमें उन्हें शारीरिक क्षति भी हुई थी। ऐसे में भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों की तरह अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी शासन की जिम्मेदारी है। महासभा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि एसडीएम रिंकू सिंह राही की सुरक्षा की शासन एवं जिला प्रशासन स्तर पर समीक्षा कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए शासन को संस्तुति भेजी जाए। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष रामनाथ सुमन, रामसनेही जाटव, शारदा प्रसाद, वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ सतेंद्र कुमार सत्यार्थी, कालका प्रसाद, राजेश कुमार, मुन्ना लाल जाटव, मनमोहन जाटव, मुन्नालाल भारती आदि ने सुरक्षा की मांग की है।


