सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पूरे प्रदेश में टॉप पर जालौन

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई में जनपद जालौन ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में विकास कार्यों में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी विभागीय कर्मचारियों को बधाई दी और इसे टीम के समर्पण और अनुशासन का परिणाम बताया।

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पूरे प्रदेश में टॉप पर जालौन

उरई। संवाददाता शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में जनपद ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में विकास कार्यों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विकास कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जालौन ने प्रदेश के सभी जनपदों में शीर्ष स्थान हासिल किया। जनपद लगातार कई महीनों से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में टॉप टेन स्थान पर बना हुआ है। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति का परिणाम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।