सभासदों में दो फाड़, भुगतानों के जांच की मांग उठाई

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई। संवाददाता विकास कार्यों की जांच कराने को लेकर लंबे समय से की जा

सभासदों में दो फाड़, भुगतानों के जांच की मांग उठाई

उरई। संवाददाता विकास कार्यों की जांच कराने को लेकर लंबे समय से की जा रही मांग में नया मोड़ आ गया है। सभासदों के दूसरे गुट के कई लोगों ने अध्यक्ष व ईओ के समर्थन में गुरुवार को डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें फर्जी व अनियमित कुटेशन आधारित भुगतानों के मामले की जांच जालौन एसडीएम रिंकू सिंह राही से कराए जाने की मांग रखी है। ज्ञापन में कहा कि ईओ व अध्यक्ष पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है।गुरुवार को नामित सभासद अनुज नाग के अलावा रामजी, माया आदि ने डीएम को ज्ञापन दिया। आरोप लगाते हुए बताया कि जनचर्चा व उपलब्ध तथ्यों से प्रतीत हो रहा है कि कुछ लोग नगर पालिका ईओ व अध्यक्ष पर निरंतर दबाव बना रहे है।

यही वजह है कि बीते लगभग दो वर्षों से नगर पालिका के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जनहित में निविदा व कुटेशन प्रक्रिया की जालौन एसडीएम रिंकू सिंह राही से जांच कराई जाए, इससे वास्तविक तथ्य सामने आ सके। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इधर, दूसरे गुट के कुछ सभासदों के समर्थन में खड़े होने की वजह से चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।