
अस्थाई कैंप में रखे गए सभी संदिग्धों की पहचान और दस्तावेजों की जांच शुरू
Orai News - उरई में रामकुंड पार्क के पास अवैध तरीके से रह रहे 120 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। ये लोग झारखंड के विभिन्न जिलों से हैं और मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए मंडी परिसर में पुलिस बल तैनात किया है।
आटा। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अपने दस्तावेज न दिखा पानी और सही जानकारी न दिए जाने पर अस्थाई हाईवे की नवीन गल्ला मंडी में भेजे गए सभी 120 लोगों की पहचान के लिए दस्तावेज की जांच शुरू हो गई है। जो करीब 5-6 साल से रामकुंड पार्क के पीछे कबाड़े का काम कर रहे थे जिनमें अधिकतर लोग मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं जो झारखंड के अलग अलग जिलों के खुद को रहने वाला बता रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सत्यापन अभियान के तहत उरई के रामकुंड पार्क के पीछे से 120 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया है।
सभी संदिग्धों को आटा नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी परिसर में अस्थायी रूप से रखा गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने नवीन मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से मंडी परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन का कहना है कि सभी संदिग्धों की पहचान और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि उक्त सभी लोग झारखंड के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं जिसमें अधिकतर मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं इनके पास से जो आधार कार्ड मिले हैं उनकी तस्दीक़ जल्द की जाएगी। -------- किस तरह से उरई आए इसकी हो रही जांच आटा। उरई के रामकुंड पार्क के पास काफी सालों से कबाड़े का काम करके अवैध तरीके से रहने वाले लोगों के बारे में सही जानकारी किसी के पास नहीं है। प्रशासन अब इस बात पर गौर कर रहा है कि वह किस तरह से उरई में आकर रहने लगे। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उनको चार-पांच बार अपनी पहचान बताने के लिए नोटिस भेजा जा चुका था। जब वह ठीक तरह से जवाब नहीं दे सके तब उनको अस्थाई कैंप में ले आया गया। ----- पकड़े गए संदिग्धों के आधार कार्ड की जांच की जा रही जिन 120 संदिग्धों को पकड़कर अस्थाई कैंप आटा की नवीन गल्ला मंडी में रखा गया है। उन सभी के पास से जो आधार कार्ड मिले हैं वह झारखंड के अलग-अलग जिलों के हैं। इसलिए पुलिस की एक टीम उनके आधार कार्डों की पुष्टि करने में जुट गई है कि जो आधार कार्ड उनसे मिले हैं उनमें जो पता लिखा गया है वह सही है या नहीं। ृृृृृृृृ सुरक्षा के लिए दो शिफ्टों में लगे दर्जनभर पुलिसकर्मी उरई। नेशनल हाईवे की नवीन मंडी के अस्थाई कैंप में रखे गए 120 संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा के लिहाज से दर्जन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जो दो शिफ्टों में वहां अपनी ड्यूटी देंगे ताकि पकड़े गए लोग इधर-उधर बाहर ना जा सके। --------- बोले एएसपी अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि पकड़े गए संदिग्धों को अस्थाई कैंप हाईवे की नवीन गल्ला मंडी में रखा गया है जहां उनका ख्याल रखा जा रहा है। जांच के बाद ही तय हो सकेगा कि उनके साथ क्या होना है। फिलहाल उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




