हौसला और आत्मविश्वास की उड़ान से ट्रैक पर दौड़े दिव्यांग
Orai News - उरई में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर जीआईसी इंटर कॉलेज में दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। जिलाधिकारी ने दिव्यांग बच्चों पर बनी लघु फिल्म का विमोचन किया और समाज में उनकी मदद करने का आह्वान किया।
उरई। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर जीआईसी इंटर कॉलेज में दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न खेलकूदों में अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के विजेता बेसिक शिक्षा के 387 दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में प्रभारी बीएसए बिरजू भारती कटियार और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवदीन चौधरी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों का समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी डॉ दुर्गेश कुमार व सीएमओ डॉ देवेन्द्र कुमार भिटोरिया ने करते हुए खेलकूद के प्रतिभागी दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

दौड़ प्रतियोगिता में मोहन जाटव प्रथम स्थान, नैनश कुमार द्वितीय स्थान एवं अभय तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी प्रतियोगिता में रक्षा प्रथम स्थान, प्रतीक्षा द्वितीय स्थान एवं चंचल तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में निशा गौतम प्रथम, वैष्णो कुमारी द्वितीय एवं आराधना तृतीय रहीं। बालिका वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता में जोया प्रथम रहीं। वहीं जिलाधिकारी ने दिव्यांग बच्चों पर बनी लघु फिल्म सुई धागा का भी विमोचन किया, जिसे देखकर वहां उपस्थित अतिथिगण, अभिभावक एवं बच्चों में खुशी की लहर देखने को मिली। डीएम ने कहा कि जिस तरह फिल्म का किरदार बताता है कि छोटी सी मदद बच्चों की जिंदगी बदल सकती है हम सबको मिलकर बच्चों की एवं समाज का मदद करना चाहिए। इन बच्चों को तिरस्कार नहीं बल्कि प्यार भरी नजरों से देखिए, बच्चे भी किसी से कम नहीं बल्कि इन्हें पहचानने की जरूरत है। एसपी ने दिव्यांगों की समाज में उपयोगिता और अधिकारों से अवगत कराया। व्यायाम शिक्षिका डॉ ममता स्वर्णकार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में विशेष भूमिका निभाई। इस दौरान नीरज पांचाल, मनीष कुमार, संदीप दीक्षित, ब्रह्मानंद, अंकित सिंह जगत सिंह पाल, ईश्वर चंद्रपाल, उमंग मिश्रा कल्पना सोनकिया, शुभम पांडे रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




