Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsInspiring Stories of Lord Krishna s Childhood Leelas Shared at Bhagwat Katha in Jalaun
भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनोहारी झांकी प्रस्तुत

भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनोहारी झांकी प्रस्तुत

संक्षेप:

Orai News - जालौन में द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में भागवत कथा सप्ताह के पांचवे दिन कथा व्यास पंडित अनुराग चंसौलिया ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की और यशोदा मां की शिकायतों का भी जिक्र किया। इस अवसर पर कई भक्त मौजूद थे।

Nov 12, 2025 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

जालौन। भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। यह बात कथा व्यास पंडित अनुराग चंसौलिया ने द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन कही। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनोहारी झांकी भी प्रस्तुत की गई। कथा व्यास पंडित अनुराग चंसौलिया ने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। यशोदा मां के पास रोज शिकायत आती थी। मां कहती थी तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह मुंह खोलकर दिखाया करते थे कि माखन नहीं खाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह रुक्मिणी के साथ हुआ था। कृष्ण भगवान ने रुक्मिणी का हरण कर विवाह किया था। कहा रुक्मिणी स्वयं साक्षात लक्ष्मी हैं और वह नारायण से दूर रह ही नहीं सकती। जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या सेवा करता है तो भगवान की कृपा स्वतः ही प्राप्त हो जाती है। इस मौके पर परीक्षित इस मौके पर परीक्षित सुनीता, रविंद्र सिंह राजावत, त्रिवेणी, दयाशंकर कश्यप, युवराज सिंह, सिद्धार्थ सिंह, हर्षवर्धन, अंकुर, सुरेश हूका, सीताराम, ममता, अनीता, प्रवीना, अर्चना, ममता, सुशीला, जानवी, हर्षिता आदि भक्त मौजूद रहे।