
नोडल अधिकारी ने पांच पौधशालाओं का निरीक्षण किया
Orai News - कालपी वन क्षेत्र में नोडल अधिकारी ललित कुमार वर्मा ने पांच नर्सरियों और पौधशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वृक्षों की गुणवत्ता और वृक्षारोपण कार्यक्रम की स्थिति पर संतोष जताया। उन्होंने किसानों को अच्छी प्रजाति के पौध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और पौधों की गुणवत्ता की सराहना की।
कालपी, संवाददाता। शासन के द्वारा नामित नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा के द्वारा कालपी वन राजि क्षेत्र की पांच नर्सरियों तथा पौधशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षों की गुणवत्ता व बढ़त व वृक्षारोपण कार्यक्रम की हकीकत देखकर संतोष जताया। बुंदेलखंड क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक महावीर कोजालगी के साथ नोडल अधिकारी ललित कुमार वर्मा ने जालौन प्रभाग के अंतर्गत कालपी रेंज में स्थित व्यास पौधशाला का निरीक्षण किया। इसी क्रम में रोपावनी वर्ष 2023 में स्थापित सुल्तानपुर वन ब्लॉक में नंदन वन क्षेत्रफल पांच हेक्टेयर का घूम घूम कर जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने इसी तारतम्य में सुल्तानपुर वन ब्लॉक भाग प्रथम रोपावनी वर्ष 2025 का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में शिवपुरी-भोगनीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के किनारे हरित पट्टिका क्षेत्रफल 13 हेक्टेयर तथा रोपावनी वर्ष 2024 क्षेत्रफल चार हेक्टेयर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि सड़को के किनारे स्थापित छायादार तथा शोभाकारी वृक्षो से यात्रियों को सुख सुविधा मिलती है। विभाग का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने निर्देश दिया कि पौधरोपण कार्यक्रम के तहत किसानों को अच्छी प्रजाति के पौध उपलब्ध कराई जायें। जनपद के उपवन संरक्षक प्रदीप कुमार, उपप्रभागीय वनाधिकारी रवि मोहन कटियार, क्षेत्राधिकारी संजय कुमार, बीट प्रभारी अजीत कुमार मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने पौधशालाओं में पौधों की गुणवत्ता तथा पार्क के विकसित होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि छायादार, शोभाकार तथा फलदार वृक्ष तैयार हुए हैं। अब आम तथा चंदन की पौध तैयार करने की योजना में काम चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




