गर्मी में राहगीरों को पिलाया शर्बत

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में भारत वेलफेयर फाउंडेशन ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शर्बत पिलाया। स्टेशन रोड पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने लोगों को ठंडा शर्बत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। उन्होंने बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्यों की आवश्यकता है, खासकर गर्मियों में।

गर्मी में राहगीरों को पिलाया शर्बत

उरई। भीषण गर्मी को देखते हुए भारत वेलफेयर फाउंडेशन ने राहगीरों को शर्बत पिलाया। स्टेशन रोड पर शर्बत वितरण कार्यक्रम किया गया। इसमें आने जाने वाले राहगीरों, वाहन सवारों को रोक रोक कर शीतल शर्बत पिलाकर गला तर किया गया। इस दौरान भारत वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष शुभम राज अग्रवाल, आदित्य सिंह, युवराज सिंह तोमर, अंश मिश्रा, प्रपुज्य दुबे, शुभ सोनी ,अनमोल गहोई, संकल्प दीक्षित,धीरेंद्र सिंह गौर आदि सदस्यों ने स्टेशन रोड पर शीतल शर्बत का वितरण किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है, ऐसे में समाजसेवी संस्थाओं को पुनीत कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।