Orai News: रामपुरा में बंदर के हमले में युवक घायल, आदर्श नगर में दहशत
Orai News: माधोगढ़ के रामपुरा नगर के आदर्श नगर में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। 27 अगस्त को दीपक कुमार पर बंदर ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन शुरू हुआ। स्थानीय लोग बंदरों के हमलों से भयभीत हैं और वन विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Orai News: माधोगढ़, संवाददाता। रामपुरा नगर के आदर्श नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती 27 अगस्त को बंदर के हमले में आदर्श नगर निवासी दीपक कुमार घायल हो गए। उनका रेबीज से बचाव के लिए उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीपक कुमार पर बंदर ने अचानक हमला कर काट लिया। इससे उनके शरीर पर गहरा घाव हो गया और खून निकलने लगा। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन शुरू किया। घटना के बाद से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आदर्श नगर सहित आबादी क्षेत्रों में बंदरों के झुंड छतों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमते रहते हैं।
वे लोगों को दौड़ाने, सामान छीनने और कपड़े फाड़ने जैसी घटनाएं कर रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक खतरा है। घायल दीपक कुमार ने वन क्षेत्राधिकारी रंजीत सिंह, माधौगढ़ रेंज को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वन विभाग से टीम भेजकर निरीक्षण और बंदरों को आबादी से हटाने की मांग की है। रेंजर रंजीत सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़ने आदि जैसे काम शासनादेश के अनुसार वन विभाग का नहीं हैं। वह विभाग सिर्फ मशवरा दे सकता हैं।


