श्रीमद् भागवत कथा की धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

Feb 28, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई के अजनारी गांव के हुल्की माता मंदिर में प्रधान साधना पत्नी डा राकेश कुशवाहा की अगुवाई में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा अजनारी से राधा कृष्ण मंदिर तक गई। आचार्य मुरारी दास महाराज ने कथा का महत्व बताया, जो जीवन में सुख और ज्ञान का भंडार है।

श्रीमद् भागवत कथा की धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

उरई। अजनारी गांव के हुल्की माता मंदिर में प्रधान साधना पत्नी डा राकेश कुशवाहा की अगुवाई में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हो गया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। गल्ला मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर तक जाकर वापस अजनारी गांव में यात्रा का समापन हुआ। हुल्की माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो अजनारी से राठ रोड होते हुए श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का स्वागत किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर में कलशों में पानी भरा गया, जिसके बाद अजनारी स्थित हुल्की माता मंदिर में आकर यात्रा संपन्न हुई। परिसर में बने हवन कुंड में आहुति डालने के बाद श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह शुरू हुआ।

सात दिन तक चलने वाली इस भागवत कथा में जिले के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। प्रधान प्रतिनिधि डा राकेश कुशवाहा ने बताया कि देश में सुख शांति कि कामना को लेकर इस भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन वृंदावन से पधारे आचार्य मुरारी दास महाराज ने कहा कि भागवत कथा ज्ञान का भंडार है। कथा मनुष्य के जीवन में सुखों का संचय करने वाली होती है। पूरे मनोयोग के साथ कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन हो सकते हैं। श्रीमद् भागवत में तमाम ऐसी कथाएं हैं, जो हमें प्रेरणा देती हैं और कलियुग में जीवन को कलात्मक ढंग से जीने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने इस कलयुग के जीवन का वर्णन करते हुए कहा कि मानव जन्म पाकर मनुष्य अमृत पी लें और उसके व्यवहार में कोई बदलाव न हो तो उस अमृत पीने का कोई लाभ नहीं। राहु ने भी अमृत पिया और अमर हो गए, लेकिन उसके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं होने के कारण उसे कोई लाभ नहीं मिला। इस दौरान प्रेम देवी, रामदास कुशवाहा, ज्ञान देवी हरदास कुशवाहा, राजेश्वरी भगवान दास, हरवंश देवी, अनीता, अशोक कुमार, रेखा देवी, कमलेश कुमार, सीमा अखिलेश कुमार, कुंती लोकेश कुमार, सुधा, रोहित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।