Orai News: भगवान जगन्नाथ दीर्घा का शुभारम्भ, दुर्लभ सिक्के और पेंटिंग्स बने आकर्षण

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: उरई में उड़ीसा के जगन्नाथ धाम की रथ यात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में इंटैक उरई अध्याय द्वारा भगवान जगन्नाथ दीर्घा का शुभारम्भ किया गया। दीप प्रज्वलन भाजपा कार्यकारिणी की उपाध्यक्षा रेखा वर्मा ने किया। दीर्घा में भगवान जगन्नाथ से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुएं और चित्र प्रदर्शित किए गए, जो दर्शकों को बहुत आकर्षित कर रहे थे।

Orai News: भगवान जगन्नाथ दीर्घा का शुभारम्भ, दुर्लभ सिक्के और पेंटिंग्स बने आकर्षण

Orai News: उरई। उड़ीसा के श्री जगन्नाथ धाम की परम पुनीत रथ यात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में इंटैक उरई अध्याय द्वारा चूड़ी वाली गली स्थित संध्या पुरवार के निज निवास पर श्री भगवान जगन्नाथ दीर्घा का शुभारम्भ किया गया। दीप प्रज्वलन जालौन भाजपा कार्यकारिणी की उपाध्यक्षा रेखा वर्मा ने शंख ध्वनि के बीच श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष किया। दीर्घा का अवलोकन कर रेखा वर्मा ने कहा कि यहां प्रस्तुत जानकारी अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक है। ऐसा प्रतीत होता है मानो हम स्वयं श्री जगन्नाथ धाम में हों। जय जय श्री जगन्नाथ। दीर्घा संयोजक डॉ. हरीमोहन पुरवार ने बताया कि भगवान जगन्नाथ मूलतः उड़ीसा के साबर कबीले के देव थे।

साबर नायक विश्ववासु नील माधव नामक नीले पत्थर की मूर्ति की पूजा करते थे। साबर भाषा में जंगत से ही जगन्नाथ नाम पड़ा। आज भी मंदिर के देतापति पुजारी साबर परंपराओं का निर्वहन करते हैं। काष्ठ की अपूर्ण मूर्ति इसी परंपरा की प्रतीक है। दीर्घा में भारत सरकार द्वारा 2015 में जारी 10 व 1000 के अपरिचालित सिक्के, भगवान जगन्नाथ की लगभग 150 वर्ष पुरानी दो पेंटिंग्स, नीम की लकड़ी से निर्मित जगन्नाथ, सुभद्रा व बलभद्र की मूर्तियां, सॉफ्ट टॉयज, कागजी मुखौटे और 200 प्रकार के फ्रिज स्टिकर्स प्रदर्शित किए गए। सबसे आकर्षक भगवान की हड्डी और जनेऊ के दर्शन रहे, जो अत्यंत दुर्लभ हैं। एआई द्वारा बनाए गए विष्णु के दशावतार स्वरूप में जगन्नाथ चित्र, स्वामी प्रभुपाद व चैतन्य महाप्रभु के सिक्के भी लोगों को खूब भाए। कार्यक्रम में विजय सोनी, राघवेन्द्र सिंह, प्रियंका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।