शतरंज में उज्ज्वल और बैडमिंटन में मुस्कान रहीं विजेता

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई के डीवी कॉलेज में नवोन्मेष वार्षिक अकादमिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समारोह का भव्य शुभारम्भ हुआ। शतरंज में उज्जवल बुधौलिया ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बैडमिंटन में मुस्कान विजेता रही। समारोह 25 मार्च तक चलेगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

शतरंज में उज्ज्वल और बैडमिंटन में मुस्कान रहीं विजेता

उरई। शहर के डीवी कॉलेज में नवोन्मेष वार्षिक अकादमिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समारोह का भव्य शुभारम्भ हुआ। कड़े मुकाबले के बीच शतरंज में उज्जवल बुधौलिया ने प्रथम स्थान तो वही बैडमिंटन में मुस्कान विजेता रही। पहले दिन मुख्य अतिथि प्रबन्ध कारिणी कमेटी के मन्त्री डॉ देवेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से सशक्त बनाने का काम करता है, आज का युग खेल प्रधान है। प्राचार्य डॉ राजेश चन्द्र पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय में 5 दिनों तक हीरक जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में खेल, अकादमिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 मार्च तक होगा।

जिसमें खेल के साथ वाद विवाद, निबन्ध, गायन, वादन, नृत्य की सभी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं शतरंज पुरुष प्रतियोगिता में उज्ज्वल बुधौलिया ने प्रथम, आशुतोष सक्सैना ने द्वितीय, रिपुदमन और अजय गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन महिला वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान देवी ने, द्वितीय स्थान प्राची सिंह ने, तृतीय स्थान दीक्षा द्विवेदी ने और सांत्वना स्थान कुमकुम राठौड़ ने प्राप्त किया।इस दौरान मुख्य समारोह अधिकारी डॉ माधुरी रावत, संयोजक वार्षिक समारोह डॉ सर्वेश शांडिल्य, खेल प्रभारी डॉ राजन भाटिया, डॉ श्रीप्रकाश पांडेय, डॉ राजेश पालीवाल, डॉ विजय चौधरी, डॉ गौरव यादव, डॉ कृपाशंकर यादव, डॉ शीलू सेंगर, डॉ श्रवण त्रिपाठी, डॉ नमो नारायण, डॉ अतुल प्रकाश बुधौलिया रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।