
पीस कमेटी की मीटिंग में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
Orai News - 6 दिसंबर को एट थाना में अम्बेडकर मूर्ति की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद और थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की। बैठक में दोनों समुदाय के धर्मगुरु और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया, जिससे शांति बनाए रखने का प्रयास किया गया।
एट। थाना में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक 6 दिसंबर को अम्बेडकर मूर्ति सुरक्षा के दृष्टिगत बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद व थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। 6 दिसंबर के मद्देनज़र सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की गई। बैठक में दोनों समुदाय की धर्मगुरु एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक सहभागिता की क्षेत्राधिकारी परमेश्वरप्रसाद ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और कवरेज क्षेत्र की भी जांच पर विस्तृत चर्चा हुई। महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त कैमरे लगाने का निर्णय लिया क्षेत्राधिकारी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा मोहल्लों और बाजारों में समन्वय बढ़ाने के लिए बीट पुलिस को जिम्मेदारी दी गई और सोशल मीडिया पर अफवाहों एवं भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रखने क़ो कहा गया। अम्बेडकर मूर्ति की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी या जाली लगवाने की बात कही और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई। इस मौके पर क्षेत्राधिकार परमेश्वर प्रसाद के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद निरंजन ( लालजी ), सुधीर दिक्षित, राघवेंद्र सिंह प्रधान बिरगुआ, लल्लन चच्चा पूर्व प्रधान, सोहराब खान प्रधान इगुई कला, पवन बदल, राजू मिश्रा , भगवती गुप्ता सभासद, सोनू निगम सभासद, रामजी महाराज, जहीर चच्चा सहित क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




