टीकाकरण को लेकर तैयारी पूरी, 20 से स्कूलों में शुरू होगा अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में टीडी और एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीकाकरण की रणनीति पर चर्चा की। एचपीवी टीका 14 वर्ष से अधिक की किशोरियों को लगाया जाएगा, जबकि टेटनस-डिफ्थीरिया टीकाकरण 20 अप्रैल से स्कूलों में शुरू होगा।

टीकाकरण को लेकर तैयारी पूरी, 20 से स्कूलों में शुरू होगा अभियान

कालपी। तहसील कालपी स्थित कार्यालय में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में टीडी और एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ आगामी टीकाकरण कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। बैठक में बताया गया कि (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका 14 वर्ष से अधिक आयु की उन किशोरियों को लगाया जाएगा, जिनका 15वां जन्मदिन पूरा नहीं हुआ है। यह टीका गर्भाशय के मुंह के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में टीकाकरण अस्पतालों में चल रहा है। वहीं टेटनस-डिफ्थीरिया टीकाकरण अभियान आगामी 20 अप्रैल से स्कूलों में शुरू किया जाएगा, जिसके तहत बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

बैठक में टीकाकरण के दौरान पालन की जाने वाली गाइडलाइन पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि किसी भी लाभार्थी को खाली पेट टीका न लगाया जाए, टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाए तथा सभी सत्र स्थलों पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहें। उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी सत्र खाली न जाए, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाई जाए। इस दौरान सीएचसी कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश बर्दिया, कदौरा एवं महेवा पीएचसी के डॉक्टर दर्शन, डॉक्टर अजय, डॉक्टर दूरबार सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।