जालौन में महंगे दामों पर बिक रही शराब, वीडियो वायरल

Apr 05, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन में शराब बिक्री के नियमों की अनदेखी हो रही है। सुबह 6 बजे और रात 10 बजे के बाद भी महंगे दामों पर शराब बेची जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायतों पर भी आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह सुबह शराब पीते नजर आया है।

जालौन में महंगे दामों पर बिक रही शराब, वीडियो वायरल

जालौन। जनपद में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुबह 6 बजे तथा रात 10 बजे के बाद भी शराब के क्वार्टर अधिक दामों पर बेचे जा रहे हैं, जबकि निर्धारित समय के बाहर बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद आबकारी विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि आखिर किसकी शह पर यह अवैध कारोबार चल रहा है। इसी बीच न्यू सब्जी मंडी क्षेत्र मे बने देशी शराब के ठेके के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सुबह के समय खुलेआम शराब पीता नजर आ रहा है।

वीडियो में युवक यह भी दावा कर रहा है कि उसने शराब का क्वार्टर 90 रुपये में ठेके से खरीदा है। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आबकारी विभाग की चुप्पी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।