Orai News: खाद के गड्ढों पर अवैध निर्माण के प्रयास की शिकायत

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: जालौन के ग्राम सींगपुरा में कुछ लोग अवैध रूप से खाद के गड्ढों पर कब्जा कर निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीण श्रीपाल ने एसडीएम को शिकायत की है कि दलित आबादी के लिए छोड़े गए स्थल पर नीम का पेड़ काटने की भी कोशिश की जा रही है। उन्होंने जल्दी जांच की मांग की है।

Orai News: खाद के गड्ढों पर अवैध निर्माण के प्रयास की शिकायत

Orai News: जालौन।संवाददाता खाद के गड्ढों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराने की कोशिश और नीम का पेड़ कटवाने की कोशिश किए जाने की शिकायत ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी श्रीपाल ने एसडीएम राकेश सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में दलित आबादी में रकबा नंबर 132 खाद के गड्ढों के लिए छोड़ा गया था। जिस पर एक नीम का पेड़ भी खड़ा है। लेकिन गांव के ही कुछ लोग इस नीम के पेड़ को कटवाकर खाद के गड्ढे की जगह में अपना कब्जा कर निर्माण कराने की कोशिश कर रहे हैं।

रोकने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीण ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर अवैध रूप किए जा रहे कब्जे को रूकवाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: खाद के गड्ढों पर अवैध निर्माण के प्रयास की शिकायत