एसडीएम सीओ ने अवैध बालू भरे 5 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर सीज किया

Oct 20, 2024 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी में एसडीएम और सीओ की टीम ने मध्य रात में अवैध खनन के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 5 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया और सीज किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।...

एसडीएम सीओ ने अवैध बालू  भरे 5 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर सीज किया

कालपी। एसडीएम सुशील कुमार सिंह तथा सीओ अवधेश कुमार सिंह के द्वारा खनन क्षेत्र कालपी तहसील क्षेत्र की सड़कों में मध्य रात में चैकिंग के दौरान अवैध खनन के ओवरलोड भरे 5 ट्रकों को पकड़ कर सीज करने की कार्यवाही की गई है। प्रशासन की इस कार्यवाही से खलबली मच गयी है। शनिवार रात 11 बजे से एसडीएम तथा सीओ ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह, खनिज इंस्पेक्टर की टीम के द्वारा अवैध खनन तथा परिवहन का चैकिंग अभियान शुरू किया। तभी मध्य रात में कदौरा - जोल्हूपुर मोड़ रोड की सड़क में रेलवे क्रासिंग के समीप उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह तथा सीओ अवधेश कुमार सिंह ने अवैध खनन तथा ओवरलोड के खिलाफ चैकिंग के दौरान बिना खनिज प्रपत्रों के ओवरलोड मौरम लादे 4 ट्रको को पकड़ कर सीज करने की कार्यवाही की गई। इसी दौरान कदौरा - जोल्हूपुर मोड़ रोड में चौरसिया पम्प के पास टीम ने बिना रायल्टी प्रपत्रों के परिवहन करते एक ट्रक को पकड़ लिया।उपजिलाधिकारी ने पकड़े गये सभी 5 वाहनों को सम्बंधित थाना पुलिस की अभिरक्षा में सीज कर गल्ला मंडी कालपी के परिसर में खड़ा करा दिया गया।चैकिंग अभियान की खबर मिलते ही वाहन चालकों में खलबली मच गयी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि आगामी दिनों में भी लगातार चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।