कब्जा हटाने गई महिला लेखपाल से अभद्रता, पिता-पुत्र पर केस

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

माधोगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम लिटावली में शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची

कब्जा हटाने गई महिला लेखपाल से अभद्रता, पिता-पुत्र पर केस

माधोगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम लिटावली में शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची महिला लेखपाल से अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में लेखपालों ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में थाना रामपुरा पहुंचकर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।तहसील माधौगढ़ में तैनात लेखपाल सीमा निषाद वर्तमान में बहराई हल्के की लेखपाल हैं। 8 जून 2026 को वह ग्राम लिटावली में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने गईं थीं। जांच में खाद के गड्ढों की भूमि पर चन्द्रपाल सिंह का कब्जा मिला। लेखपाल के कब्जा हटाने को कहने पर आरोपी भड़क गया।

आरोप है कि चन्द्रपाल सिंह तथा उसके पुत्र जयवीर सिंह ने लेखपाल के हाथ से तहसीलदार माधौगढ़ के आदेश वाला प्रार्थना पत्र छीनकर फाड़ दिया। दोनों ने महिला लेखपाल से गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लेखपाल के पति पर भी हमला करने का प्रयास किया। घटना के बाद लेखपाल सीमा निषाद ने थाना रामपुरा में तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में लेखपाल नायब तहसीलदार के साथ थाने पहुंचे और कठोर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चन्द्रपाल सिंह और जयवीर सिंह के विरुद्ध बीएनएस की धारा 121(1), 352, 351(2) एवं 324(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्व कर्मियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।