सरकारी सड़क पर दबंगों का कब्ज़ा, रास्ता रोककर खोदा गया सीवर टैंक का गड्ढा

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा में दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण किया है। वहाँ के निवासियों ने सरकारी सड़क पर सीवर टैंक के लिए गहरा गड्ढा खोद दिया है। शिकायतकर्ता ने एसडीएम से इसकी शिकायत की है और आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

सरकारी सड़क पर दबंगों का कब्ज़ा, रास्ता रोककर खोदा गया सीवर टैंक का गड्ढा

कालपी, संवाददाता। नगर के मोहल्ला कागजीपुरा में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ रहने वाले कुछ लोगों ने सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें उखाड़कर रास्ते के बिल्कुल बीचों-बीच सीवर टैंक के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया है। जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई है।कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा के निवासी गुलाम सादिक ने उपजिलाधिकारी कालपी को दिए एक प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के पास स्थित सरकारी सड़क पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से सीवर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। शिकायत करता के अनुसार इन लोगों ने अपनी दबंगई के बल पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और आम रास्ते को बाधित कर दिया है।

उसने यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उसने सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा खोदने का विरोध किया तो उक्त लोग लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।