कूड़े के ढेर में मिले सरकारी दवा के सैकड़ों पैकेट

Mar 11, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कोंच के नारायणपुरी मंदिर के पास कूड़े के ढेर में एल्बेंडाजोल के सैकड़ों पैकेट मिले हैं। स्थानीय लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक ने इन दवाओं को सरकारी दवा मानने से इंकार किया है, जबकि लोग सवाल उठा रहे हैं कि ये दवाएं यहां कैसे पहुंचीं।

कूड़े के ढेर में मिले सरकारी दवा के सैकड़ों पैकेट

कोंच। कोंच के बाहर नारायणपुरी मंदिर के पास गैस गोदाम के सामने कैलिया बाईपास से नदीगांव को जोड़ने वाले लिंक रोड पर प्लांट के कूड़े के ढेर में एल्बेंडाजोल के सैकड़ों पैकेट मिले। सीएचसी अधीक्षक ने सरकारी दवा होने से इंकार किया है। लोगों के अनुसार यह दवा आमतौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों और बड़ों को कीड़े मारने के अभियान के तहत वितरित की जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में सरकारी दवा का कूड़े के ढेर में मिलना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ये दवाएं आखिर यहां तक कैसे पहुंचीं और किसके द्वारा फेंकी गईं।

क्या यह दवाएं किसी स्वास्थ्य कर्मचारी को घर-घर वितरण के लिए दी गई थीं, या फिर कहीं और से लाकर इन्हें यहां फेंका गया। फिलहाल यह मामला जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी दवाओं की बर्बादी और लापरवाही पर रोक लग सके।----कूड़े के ढेर में जो एल्बेंडाजोल गोलियों के पैकेट मिले हैं वो सरकारी दवा नहीं है। सीएचसी में जो गोलियां आई थी वो पूरी है। गोलियों के पैकेट कहा से आए इसकी जानकारी नहीं है।- डॉ. अनिल कुमार शाक्य, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी कोंच---एल्बेंडाजोल की गोलियों के पैकेट पढ़े थे कूड़े के ढेर में- चिकित्सा अधिक्षक ने सरकारी दवा होने से किया इंकार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।